April 18, 2026 5:08 pm

रातू मे युवाओं की टोली नग्न अवस्था में घर से निकली, एनएच पर की गाड़ियों में की तोड़फोड़ ………..

परंपरा निभाने के दौरान गाड़ी की लाइट पड़ी तो लोगों में आक्रोश, पीड़ितों ने रातू थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी।

रातू इलाके में आदिवासी समाज के दो दर्जन लोग गुरुवार की रात नग्न अवस्था में घर से निकले। टोली में शामिल  लोगो ने लगभग आधा दर्जन वाहनों पर पत्थर फेंके और वाहन सवार लोगो के साथ मारपीट भी की।  इस संबध में रातू  में कई लोगो ने प्राथमिकी  दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी और विरोध किया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।  बताया जा रहा है कि मंगलवार को तिलता के पाहनो ने समाज के लोगों के साथ  आषाढ़ी पूजा को लेकर बैठक की थी। बैठक में बुधवार की रात कुछ लोगों को नग्न होकर पुरे इलाके में घूमने को कहा गया था, इस दौरान गाव के किसी भी घर में न तो लाइट जलेगी और न ही कोई अपने घर से वाहर निकलेगा।
पहले यह मान्यता सिर्फ गाँव के अंदर ही होती थी। कहा गया कि बुधवार की रात युवाओं की टोली रातू के एनएच पर निकल आयी। एनएच पर जितनी भी गाड़ियां लाइट जलाकर गूजर रही थी टोली में शामिल युवा  उन  पर पत्थराव कर रहे थे, जिसके बाद लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कहा
कि कारंवाई की जा रही है।

क्या है परंपरा …

बताया जा रहा है कि मान्यता है कि युवाओं की टोली जब नग्न अवस्था में घर से बाहर निकलती है, उस वक्त उनके सामने कोई भी आता है तो टोली में शामिल मारपीट करते है। पूरे गांव में धूमने के बाद तालाब में जांकर पूजा-पाठ करने के बाद नहाते हैं। फिर सभी अपने घर चले जाते है। मान्यता है कि ऐसा करने से गांव के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। बीमारी और दुख दूर रहता है और गांव में सुख-शांति की स्थापना होती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें