April 18, 2026 5:06 pm

सरकारी कर्मचारियों को झारखंड सरकार का दिवाली तोहफा, 16 को मिल जाएगा अक्टूबर का वेतन ….

झारखंड सरकार ने दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी पदाधिकारियों और कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधान सभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 माह का मासिक वेतन दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 से दिया जाएगा। यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधानों के आलोक में लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें