झारखंड सिपाही भर्ती 2023 का विज्ञापन होगा रद्द, नई नियमावली के तहत होगी फिर से होगी बहाली।

झारखंड में सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से संबंधित पूर्व में जारी विज्ञापन को रद्द करने का फैसला राज्य सरकार ने ले लिया है। अब सरकार इस भर्ती की अधिसूचना  वापस लेगी। मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद, इस बहाली प्रक्रिया का नया विज्ञापन हाल में लागू हुई संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि पहले की अधिसूचना के अनुसार, झारखंड में कुल 4919 सिपाही पदों पर नियुक्ति होनी थी। इनमें से 20 जिलों में 3799 पद नियमित थे, जबकि 11 जिलों में 1120 पद बैकलॉग के अंतर्गत भरे जाने थे। इनमें कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां दोनों तरह की बहाली होनी थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक लिए गए थे, और हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, अब तक परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच, 12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पुलिस, कक्षपाल, गृह रक्षा वाहिनी सिपाही और उत्पाद सिपाही की संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत आगे की सभी नियुक्तियां की जाएंगी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने उस समय स्पष्ट किया था कि अब इसी नई नियमावली के आधार पर सिपाहियों की बहाली होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें