April 18, 2026 5:10 pm

19 जून की जगह अब 03 जुलाई को होगा रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन ……..

रांचीवासियों को रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात पाने के लिए अब कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। पहले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 19 जून होना था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया है कि अब इसका उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को किया जाएगा। रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां पहले ही अंतिम चरण में थीं। लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की व्ययस्थता के कारण अब इसका उद्घाटन 03 जुलाई को किया जाएगा।

फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर हर दिन आ रहे नए नाम के मांग 
हर दिन  इस फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर नए नाम सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इस फ्लाईओवर का नाम झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस चाहती हैं कि इसका नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए। शहीद बिशुन महतो स्मारक संस्था ने शहीद बिशुन महतो के नाम पर इस फ्लाईओवर नामकरण करने की मांग की है। वीर बूदू भगत के नाम की चर्चा है, वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ केसरी समाज के लोगों ने डॉ  वी पी केसरी के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण करने की मांग रखी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें