April 18, 2026 6:40 pm

सेना के फर्जी स्टाम्प के साथ दो गिरफ्तार, आर्मी इंटेलिजेंस के गुप्त सुचना पर पुलिस ने की छापेमारी

राँची : लखनऊ मिलिट्री इंटेलीजेंस की विशेष सूचना पर रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सोमवार की सुबह 10:15 बजे नामकुम पुलिस टीम ने मिलिट्री अस्पताल स्थित एक जनरल स्टोर पर छापामारी की जहां से भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के 47 फर्जी रबर स्टाम्प बरामद हुआ। उक्त कार्रवाई संयुक्त अभियान के तहत की गई जिसमें लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और नामकुम पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार जप्त सभी रबर स्टाम्प प्री इंकड फ्लैश स्टांप थे जिन पर सेना के उच्च पदाधिकारियों के नाम अंकित थे, इनका अवैध निर्माण और उपयोग किया जा रहा था। फर्जी स्टांप के अलावा अन्य संदिग्ध दस्तावेज मौके से जप्त किए गए हैं। प्रथम दृश्टिया में यह प्रतीत होता है कि इन फर्जी स्टाम्पो का उपयोग सैन्य प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों में धोखाधड़ी के उद्देश्य किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस के जनरल स्टोर संचालक तथा स्टाम्प निर्माण कर्ता दुकानदार से पूछताछ करते हुए पुरे नेटवर्क की जांच के लिए विस्तृत छानबीन कर रही है मामले में फर्जीबाड़ा जलसाजी और सेना की छवि के नुकसान पहुंचाने जैसी धारों के तहत करवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जांच के दायरे को बढ़ाया गया है जल्द ही और गिरफ्तरीयां संभव है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें