ट्रैफिक सुधार के लिए राँची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, सीधे संवाद कर सकेंगे आम नागरिक …………….

राजधानी रांची के यातायात समस्या से संबंधित समाधान हेतु SSP चंदन सिन्हा ने हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया है। लोग इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकेंगे।

हेल्पलाइन पर ये सुविधाएं मिलेंगी
1. ट्रैफिक जाम की सूचना आम जनता के द्वारा दी जा सकती है ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।

2. ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु आम जनता द्वारा सुझाव दिए जा सकते हैं।

3. रांची पुलिस के सहायतार्थ ट्रैफिक वोलेंटियर बनने को इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विवरणी(नाम,पता,फोटो,आधार नंबर) उपलब्ध करा सकते हैं।

4. ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी/पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार अथवा अभद्रता की सूचना भी दी जा सकती है।

5. रोड इंजीनियरिंग(स्पीड ब्रेकर,अनावश्यक कट इत्यादि) से संबंधित शिकायत से अवगत करवाया जा सकता है।

6. सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु संबंधित शिकायत जनता द्वारा उपलब्ध करायी जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें