April 18, 2026 5:05 pm

विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज देशभर के 15 शहरों में होगा आयोजन …………..

इस बार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि देश के सभी प्रमुख शहरों में झारखंड जनजातीय महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाये। इसके तहत पोर्ट ब्लेयर से लेकर दिल्ली तक आयोजन होगा। नौ अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन होगा। यह महोत्सव नौ अगस्त 2025 को एक साथ देश के 15 प्रमुख शहरों में आयोजित किया जायेगा, जिसका उद्देश्य झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। यह महोत्सव राज्य की पारंपरिक – संस्कृति, लोक कला, नृत्य, संगीत,खानपान, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों को देशभर के लोगों के समक्ष प्रस्तुत करेगा। रांची के मोरहाबादी मैदान में यह तीन दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह 9 अगस्त से आरंभ होगा 11 अगस्त को समापन होगा। महोत्सव का उद्धाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें