April 18, 2026 5:07 pm

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मॉनसून सत्र को लेकर करेंगे बैठक, 31 जुलाई को लौटेंगे राँची ……..

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची आगमन के तुरंत बाद वे सत्ताधारी दल के सभी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें 1 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री झारखंड भवन से राज्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे राष्ट्रपति के दौरे, झारखंड जनजातीय महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ नियमित रूप से ऑनलाइन बैठकें कर रहे हैं। मुख्य सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं। राज्य से जुड़े आवश्यक विधेयकों की प्रतियां दिल्ली में ही मंगाकर उनकी समीक्षा एवं स्वीकृति भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर अपने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल लेते हैं, जो वहां उपचाराधीन हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें