April 18, 2026 5:07 pm

संविधान विरोधी बयान के खिलाफ BJP ने निकाला आक्रोश मार्च, बाबूलाल समेत कई नेता हुए शामिल ……….

मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का शरीयत और संविधान को लेकर जो बयान सामने आया था उसके विरोध में भाजपा सड़क पर उतरी है। भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता और तमाम बड़े नेता ने आज रांची के जिला स्कूल से राजभवन तक पैदल मार्च किया। साथ ही राज्यपाल संतोष गंगवार से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की और मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को निष्कासित करने की मांग की। इस आक्रोश रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद प्रदीप प्रसाद, केंद्र रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, नवीन जायसवाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज, रांची विधायक सीपी सिंह सहित हजारों के संख्या में जिले भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी लोगों ने मार्च में संविधान की प्रति लेकर प्रदर्शन किया। जानकारी हो कि बीते दिनों मंत्री हफिजुल हसन अंसारी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए एक बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने दिल में शरीयत और हाथ में संविधान रखने की बात कही थी। इसी को लेकर अब राजनितिक गलियारों में बवाल मच गया है। इस बयान के सामने आने के बाद से ही भाजपा लगातार झारखंड में मौजूदा सरकार को घेर रही है, साथ ही मंत्री को पद से हटाने की मांग कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें