जी हाँ यह बात सत्य है की एक छोटे से ओ पी प्रभारी से क्षेत्र की जनता के साथ साथ सभी थाना के कर्मी भी खुश हैं उनकी कार्यशैली से।
अक्सर आपने देखा या सुना होगा की जनता पुलिस के पास जाने से डरती है, मगर झारखण्ड के रांची जिला अंतर्गत खरसीदाग ओपी के थाना प्रभारी भवेश कुमार जो की 2018 बैच के दरोगा हैं उनकी पदस्थापन मात्र 6 महीने पहले ही हुई है, इन्होने ने मात्र ६ महीने में ही थाना का रंग रूप का काया कल्प पलट दी है। अपनी सरल स्वाभाव के चलते जनता से जुड़ कर काम करने की वजह से क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। इनकी कार्यशैली से थाना के सभी कर्मी भी काफी खुश रहते हैं. थाना परिषर में भव्य मंदिर का निर्माण और परिषर के दीवारों पर कलाकारी के माध्यम से लोगों में जागरूकता फ़ैलाने की भी इनकी अहम् भूमिका है. हमारे समाज में ऐसे पुलिस वालों की सख्त जरुरत है जो जनता के हित में जनता से जुड़ कर कार्य करने की क्षमता रखते हैं।