क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 जुलाई को रांची में होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में कुल 68 लोग हिस्सा लेंगे। जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, बिहार सरकार के दो मंत्री विजय चौधरी और सम्राट चौधरी, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, डीप्टी सीएम पार्वती परिदा, मंत्री मुकेश महालिंग और पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य। इस बैठक में झारखंड अपने बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की भी मांग करेगा। इसके अलावा पहले के 19 उग्रवाद प्रभावित जिले से जो 17 जिले खत्म हो गये हैं उनकी एसआरई फंड बंद कर दिया गया है, सरकार उसे पूर्व की तरह चालू रखने की मांग करेगी। इसमें बिहार, ओड़िशा बंगला के साथ लंबित मामलो की भी चर्चा होगी, तथा पूर्व की बैठक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। आम लोगों के लिए ट्रैफिक अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 10 जुलाई बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का परिचालने बंद रखा गया है। मालवाहक वाहनों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में परिचालन बंद कर दिया गया है।