रांची में तेज रफ्तार जीप को रोकना पुलिस को पड़ा भारी एएसआई को कुचलने की कोशिश, PCR वैन को भी मारी टक्कर ……

राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में देर रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।। रात करीब 12:30 बजे पुराना विधानसभा मैदान में एक काले रंग की एसयूवी तेज रफ्तार में घुमाया जा रहा था। वाहन चालक गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा था। जब गश्ती दल मौके पर पहुंचा और वाहन को रोका तो कार से चार युवक उतरे। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सभी युवक उग्र हो गए। पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख एएसआई अनिल कुमार राम ने पीसीआर-14 को बुलाया। पीसीआर-14 के पहुंचते ही एक युवक ने एएसआई अनिल कुमार को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कार में बैठकर पुलिस बल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी किसी तरह किनारे हटकर बचे। उसके बाद कार चालक ने पेट्रोलिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीसीआर-14 ने घेराबंदी की कोशिश की तो कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। पीसीआर-14 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। धक्का-मुक्की के दौरान दो मोबाइल भी गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बता दें राँची में पेट्रोलिंग पार्टी के साथ कुछ दिन पहले भी ऐसी घटना हो चुका है।ये घटना चुटिया इलाके की है।जहां पुलिस ने जब अवैध बालू लदा ट्रक पकड़ा था तो कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए पेट्रोलिंग वाहन को रोकर पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बालू लदा ट्रक छोड़ाकार ले गया था।एसएसपी से शिकायत के बाद भी आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें