डेस्क : राजधानी रांची में भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने हरमू रोड में तहलका मचा दिया। कार की जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चा शामिल है। इधर, एक्सीडेंट के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोगों ने कार के ड्राइवर को धर लिया और मारपीट करने लगे। लोगों के अनुसार कार का ड्राइवर नशे में धुत था। गुस्साए लोगों ने फॉर्च्यूनर में तोड़फोड़ की, वहीं, गाड़ी को जलाने की भी कोशिश की गयी। तभी अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और ड्राइवर को गुस्साए लोगों के चंगुल से निकाल अपने साथ ले गयी। वहीं, कार को भी जलाने से बचा लिया।










