April 18, 2026 8:20 pm

जयराम महतो को जान का खतरा, Z श्रेणी सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले पार्टी के सचिव …………………

डुमरी विधायक जयराम महतो को जान की खतरा है  इसलिए जेड श्रेणी की सुरक्षा चाहिए। जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर इस बाबत ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि जयराम महतो शोषितों, वंचितों और राज्य के जनहित के मुद्दे बेहद सक्रियता के साथ उठा रहे हैं। उनकी सक्रियता ने पूरे झारखंड के आम जनमानस में असंख्य उम्मीदें जगाई है। लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों को उनकी ऐसी सक्रियता ना गवार गुजर रही है। इसलिए हाल के दिनों में जहां-तहां उनके वहान को रोका गया और तोड़-फोड़ की कोशिश भी की गई। जिनमें से कुछ मामलों में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस बाबत मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है जो प्रक्रियाधीन है। चुकी आप राज्य कि स्थिति-परिस्थिति से भलीभांति अवगत हैं इसलिए आप से इस सन्दर्भ हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूँ  साथ ही  जयराम कुमार महतो को जल्द से जल्द Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह करता हूँ। बता दें कि 2 महीने पहले ही राजदेश रतन ने गृह मंत्री अमित शाह को इसे लेकर लेटर लिखा था और मांग की थी कि जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें