NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, कई महीने से था फरार ………….

पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया आखिरकार पकड़ा गया है। संजीव मुखिया करीब 11 महीने से फरार चल रहा था। संजीव मुखिया पर नीट, सिपाही भर्ती और शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे बड़े एग्जाम के पेपर लीक कराने का आरोप है। नालंदा निवासी इस आरोपी पर बिहार गृह विभाग ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए पटना सिविल कोर्ट ने वारंट भी जारी किया था और पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया था।
कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। बता दें कि संजीव मुखिया के साथ 3 अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया गया था। गृह विभाग ने साफ किया था कि जो भी व्यक्ति या पुलिसकर्मी इनकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की राशि दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें