April 19, 2026 12:06 am

चतरा से बड़ी खबर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की गोली लगने से मौत

चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरवा कोचवा गांव में एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक को गोली गर्दन में लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। गया जिले के इमामगंज से बारात आई थी। शादी समारोह में जब डांस हो रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई, और वह वहीं गिर पड़ा।युवक की मौत से शादी का माहौल एकदम बदल गया। परिवार सदमे में है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बारातियों और स्थानीय लोगों में भय और अफरातफरी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले की पहचान की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें