April 18, 2026 8:30 pm

सदन में विशेष अधिकार हनन का मामला उठा , विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को स्पीकर ने स्वीकारा ………

जदयू विधायक सरयू राय ने बुधवार को सदन में विशेष अधिकार हनन का मामला लाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने जो सवाल किया था उसका भ्रामक जवाब दिया गया है। अक्सर विभाग गलत तथ्यहीन और भ्रामक जवाब देता है। जबकि सदस्य को सच जानने का अधिकार है। अगर सदस्य के अधिकार का हनन होता है तो यह गंभीर बात है। स्पीकर ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए गंभीरता से आकलन करने का आश्वासन दिया। हालांकि सरयू राय का कहना था कल तक सदन है इसलिए इस पर कल तक कार्रवाई होनी चाहिए। स्पीकर बार-बार यह कहते रहे कि पूरे मामले को देखने के बाद नियमानुसार वह कार्रवाई करेंगे। लेकिन अभी वह कार्रवाई की गारंटी नहीं दे सकते।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें